जालूकी रोड स्थित खेल मैदान मे क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। कस्बे के जालूकी रोड स्थित खेल मैदान में रविवार दोपहर 2 बजे क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्साहपूर्ण किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. श्यामसुंदर मीणा रहे, अध्यक्षता तेजपाल मीणा ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी इस्लाम खान गोरपहाड़ी, त्रिलोक बसवाल, जेपी मीणा, युवा नेता भूपेंद्र राघव, भरत पटेल, बल्ली भाई घोसी, रोहिताश चौधरी, यदुवीर चौधरी, अशोक सेन रोणीजाजाट, संजय बुंदेला एवं सद्दाम सुनारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अनिल अग्रवाल ने किया।
आयोजक आसम खेलदार, फिरोज खान एवं शाहिद खान ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें भाग ले रही हैं । इस प्रतियोगिता में मैचों का सिलसिला पूरे सप्ताह जारी रहेगा। आयोजक समिति ने बताया किअतिथियों का स्वागत माला व साफा पहनाकर किया गया।
अतिथियों ने स्वयं बल्लेबाजी व गेंदबाजी करते हुए प्रतियोगिता की शुरुआत कर खेल भावना का परिचय दिया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल के प्रति कस्बे के युवाओं के जोश की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देना है। इस दौरान फिरोज खान एडवोकेट, जोंटी मीणा, इंसाफ गोरपहाड़ी, शीशम गोरपहाड़ी, मुबारक खान खरसनकी, सहित सैकड़ो क्षेत्रवासी मौजूद थे!