बच्चों ने बृज विश्वविद्यालय एवं संग्रहालय का भ्रमण कर लिया भौगोलिक व ऐतिहासिक ज्ञान

Dec 30, 2025 - 13:20
 0
बच्चों ने बृज विश्वविद्यालय एवं संग्रहालय का भ्रमण कर लिया भौगोलिक व ऐतिहासिक ज्ञान

उच्चैन( विष्णु मित्तल) पीएम श्री शहीद रामबाबाबू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उच्चैन के छात्र-छात्राओं ने पीएम श्री योजना के तहत एक्सपोजर विजिट करते हुए महाराजा सूरजमल विश्वविद्यालय कुम्हेर तथा राजकीय संग्राहलय भरतपुर का भ्रमण किया और भौगोलिक व ऐतिहासिक स्थलों सहित आधुनिक लाइब्रेरी, कला व विज्ञान संकाय के अन्तर्गत विविध नवाचारों का ज्ञान प्राप्त किया।

भ्रमण दल की रवानी प्रधानाचार्य युधिष्ठर एवं उप प्रधानाचार्य गुलाबचन्द सिंहल ने की। दल के संयोजक वीरेन्द्र कटारा व दल प्रभारी पिंकी व्याखाता व बृजदेव ने बताया कि पीएम श्री शहीद रामबाबाबू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उच्चैन से 50 छात्र-छात्राओं का दल कुम्हेर व भरतपुर गया, जहां महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय संविधान स्तम्भ, महाराजा सूरजमल स्तम्भ , डिजीटल लाईब्रेरी, कला व विज्ञान संकाय आदि की जानकारी ली और भरतपुर के राजकीय संग्रहालय देखा और ऐतिहासिक जानकारी ली। बृज विश्वविद्यालय के सहायक प्रोपेसर तोरन सिंह, शिक्षा विभाग के सेवानिवृत उप निदेशक प्रेमसिंह, कुन्तल आदि ने शिक्षा, भौगोलिक व ऐतिहासिक ज्ञान दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................