एनएसएस शिविर का समापन; स्वयंसेवकों ने सीखे देश व समाज सेवा के गुर

Dec 30, 2025 - 13:22
 0
एनएसएस शिविर का समापन; स्वयंसेवकों ने सीखे देश व समाज सेवा के गुर

हलैना (विष्णु मित्तल) पद्मिनी देवी गर्ल्स कॉलेज वैर की इकाई एनएसएस की ओर से कस्बा वैर में  प्राचार्य डॉ पवन सिंह धाकड़ के सानिध्य में चल रहे एनएसएस कैंप का समापन हुआ,जिस कैम्प में एनएसएस छात्रा स्वयंसेवक व कॉलेज छात्राओं ने देश, समाज, स्वच्छता,  पर्यावरण की शुद्धता, स्वास्थ्य,आत्मनिर्भर,कृषि,जल व जीव जन्तु, वन संरक्षण आदि का ज्ञान प्राप्त किया। समापन से पूर्व 
एनएसएस स्वयंसेवको ने लोगो को देश और समाज सेवा के प्रति जागरूक करने को रैली निकाल कर समाज के लिए "नोट मी बट यू" और साथ ही युवाओं के लिए"समर्थ युवा सशक्त भारत " का संदेश दिया है।

प्राचार्य डॉ. पवन धाकड़ ने स्वयं सेविकाओं  को संबोधित कर कहा कि आपने जिस प्रकार विधिवत रूप से इस  शिविर में अपना योगदान दिया इसी प्रकार आप समाज में आगे बढ़कर अपना योगदान देते रहें। इस अवसर पर प्रोपेसर रवीन्द्र सिंह चौधरी, सत्यवान धाकड़, रविकेश धाकड़, बद्री प्रसाद, विनीता धाकड़, चेतना धाकड़, बबीता सेन आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................