अर्चना फाउंडेशन के द्वारा गढ़ हिम्मत सिंह में अपना 19 वा नि:शुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर 31 को होगा आयोजित
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़ हिम्मत सिंह में अर्चना फाउंडेशन के द्वारा अपना 19 वा निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर दिनांक 31 दिसंबर बुधवार को आयोजित किया जाएगा ।
अर्चना फाउंडेशन के द्वारा ग्राम गढ हिम्मत सिंह केसोनू आदर्श विद्या मंदिर के सहयोग से नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आज 31 दिसंबर बुधवार को प्रात 9:00 से 1:00 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें जयपुर के आंखों के सहाय हॉस्पिटल की टीम बुलाकर मोतियाबिंद वाले ऑपरेशन चिन्हित मरीजों को जयपुर ले जाकर अनुभवी डॉक्टर के द्वारा सहाय अस्पताल जयपुर में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा आंखों के ऑपरेशन वाले मरीजों की आने-जाने रहने खाने पीने की सभी सुविधाएं अर्चना फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क की गई है।
मरीज अपने साथ राशन कार्ड या पहचान पत्र की एक फोटो कॉपी तथा मोबाइल भी साथ लेकर आए मरीज नहा धोकर अपने साथ एक जोड़ी कपड़े लेकर आए इस दौरान निशुल्क आंखों की जांच कैंप में की जाएगी।