खेड़ली पहुंचे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
खेड़ली। (दिनेश लेखी) खेरली थाने का गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने आकस्मिक निरीक्षण किया गृह राज्य मंत्री के थाने पहुंचते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सांय करीब पांच बजे खेड़ली पहुंचे जहां उन्होंने थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया।जैसे ही जवाहर सिंह थाने पहुंचे तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बेढम द्वारा थाने परिसर में मैस, क्वार्टर, बंदीगृह, रिकॉर्ड रुम आदि का निरीक्षण किया तथा साथ ही पुलिसकर्मियों को अपराध पर अंकुश लगाने की बात कही।
उधर खेड़ली थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल को गृह राज्य मंत्री द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब को लेकर लगातार निगाह बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जवाहर सिंह बेढम द्वारा कार्मिकों को विभागीय नियमों की जानकारी एवं समय पर जारी निर्देशों की पालना सहित जनता के प्रति उनकी कार्यशैली में बेहतर सुधार करने को लेकर चर्चा की।
वही बेढम ने बताया कि बीट इंचार्ज थाने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है जिसको अपने क्षेत्र की जानकारी ठोस रूप से रखने, वरिष्ठ लोगों से संपर्क कर कानून के प्रति गतिविधियो पर अंकुश लगाने, समाज में भाईचारा कैसे स्थापित किया जाए इसको लेकर प्रयास कर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगो से संपर्क बनाने और सही एवं सटीक सूचना उच्चाधिकारियों को देने की बात कही। सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधो को लेकर मंत्री बेढम ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जब से पदभार ग्रहण किया है उनके द्वारा अपराधियों पर सख्त रवैया अपने के निर्देश दिए हैं जिसके कारण अपराध के ग्राफ में भारी गिरावट आई है वहीं बेढम द्वारा पुलिस महकमे की तारीफ की और कहा कि पुलिस द्वारा अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास के स्लोगन को साकार किया है और सभी अधिकारी इसी दृढ़ निश्चय के साथ कार्य कर रहे हैं।