किले की खाई में मिला शव: मृतक की हुई पहचान, 30 नवंबर से घर से था लापता

Jan 3, 2026 - 14:39
 0
किले की खाई में मिला शव: मृतक की हुई पहचान, 30 नवंबर से घर से था लापता

डीग में किले की खाई के पास बने एक नाले में शनिवार शाम एक बुजुर्ग का शव मिला। नगर परिषद के कर्मचारियों ने सफाई के दौरान शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान नई सड़क स्थित रेगर मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय शिवचरण रैगर के रूप में हुई है।

यह घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। नगर परिषद के कर्मचारी टेलीफोन एक्सचेंज के पास किले की खाई के पास सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाले में एक शव दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकलवाया और डीग अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने नई सड़क पर रहने वाले रेगर समाज के लोगों को सूचित किया।

30 नवंबर से घर से लापता थे शिवचरण।
फोटो कैप्शन- 30 नवंबर से घर से लापता थे शिवचरण।

रेगर समाज के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान शिवचरण रैगर के रूप में की। मृतक की बेटी अन्नु ने बताया कि उनके पिता 30 नवंबर, 2025 से घर से लापता थे। परिवार ने कई दिनों तक उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

अन्नु के अनुसार, परिवार ने 5 दिसंबर, 2025 को डीग कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक शिवचरण के शव का पोस्टमॉर्टम उनके बेटे दीपक के आने के बाद किया जाएगा, जो रेलवे में कर्मचारी हैं। शिवचरण के एक बेटा और तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी पहले ही हो चुकी है।

डीग कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि किले की खाई के पास बने नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर हम मौके पर पहुंचे और शव को नाले से निकलवाकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। मृतक के बेटे के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।" उन्होंने पुष्टि की कि मृतक की पहचान उनकी बेटी अन्नु ने की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................