राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ कठूमर का द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे की जाट धर्मशाला, लक्ष्मी मैरिज होम में राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ कठूमर के तत्वावधान मे रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सांसद संजना जाटव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कठूमर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह मीणा ने की। इस अवसर पर अतिथियों का शिक्षक संघ के पदाधिकारी ने साफा माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने वाली लगभग 175 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र मसारी ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा एससी व एसटी के प्रतिभाशाली 125 स्कूली बच्चे सम्मानित किये तथा समाज के नव नियुक्त 50 कर्मचारी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर अनिल मीना दिल्ली विश्वविद्यालय, डा. रमेश बैरवा प्रोफेसर राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, चेतन बैरवा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली मौजूद रहे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सरिता राज, नवीन भारती, रोशन लाल जाटव, देशराज बेरवा, जगदीश मीणा अध्यक्ष एससी एसटी संघ, सुरेश मीणा आरएएस उपस्थित थे।इस मौके पर उदय सिंह अध्यापक, फूल सिंह अध्यापक, पुष्पेंद्र राजोरिया सहित ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता व समाज के लोग मौजूद थे।