कलेक्टर ने कामां में परिक्रमा मार्ग, धरोहरों का किया निरीक्षण: व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश, गंदगी-अंधेरा बर्दाश्त नहीं होगा

Jan 8, 2026 - 06:36
 0
कलेक्टर ने कामां में परिक्रमा मार्ग, धरोहरों का किया निरीक्षण: व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश, गंदगी-अंधेरा बर्दाश्त नहीं होगा

डीग जिले में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग और ऐतिहासिक धरोहरों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने कामां उपखंड क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रमुख मंदिरों, पुरातात्विक स्थलों और परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने गोकुल चंद्रमा जी मंदिर, मदन मोहन जी मंदिर और ऐतिहासिक चौरासी खंभा मंदिर का दौरा कर मंदिर प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। परिक्रमा मार्ग के निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मार्ग पर अंधेरा और गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने विकास अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही, धार्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। इस निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी कामां, नगर पालिका, पंचायत समिति और पुरातत्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है