बसेठ में ग्रामीणों ने भैंस चोरों को पकड़ कर पुलिस को किया सुपुर्द
कठूमर (दिनेश लेखी) बसेठ गांव के ग्रामीणों ने भैंस चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। दूसरी ओर ग्रामीणों ने एक कांस्टेबल के अमर्यादित व्यवहार को लेकर कारवाई के लिए डीएसपी कठूमर को ज्ञापन दिया।
ग्राम बसेठ निवासी हरचंडी पुत्र सुखराम जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अनुसार बुधवार रात्रि करीब 3:00 बजे कुत्तों की भौंकने की आवाज आई जागने पर देखा तो मेरे बाड़े से एक भैंस गायब मिली । मैंने अपने परिजनों को जगाकर बताया कि हमारी भैंस चोरी हो गई है। इसके बाद ग्रामीणों के साथ चोरी गई भैंस के पैरों के निशान के आधार पर भैंस को ढूढूते ढूंढ़ते नूनिया निवासी दिनेश मीणा के घर पहुंच गए। वहां पर हमने देखा तो हमारी भैंस बंधी हुई थी और दो-तीन आदमी वहां बैठे हुए थे जैसे ही हमने उनके पास गए तो अमित पुत्र मूलचंद निवासी गारू, मानसिंह पुत्र हरबंशी निवासी नयागांव हमारी तरफ मारपीट करने के लिए भागे।
हम सभी ने उन आरोपियों से भैंस को उनसे छीन लिया और उनको पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने नूनिया गांव के फरार आरोपी दिनेश पुत्र विजय मीणा पर गांव में कई बार चोरी की वारदातें करने और अवैध हथियारों से हमला करने की धमकी देने का मामला भी दर्ज कराया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस मौके पर देवी धौलागढ़ पुलिस के कांस्टेबल विश्वेंद्र सिंह ने महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। कारवाई के लिए कठूमर में डीएसपी को ज्ञापन सौंपा गया।