अलवर जिला महिला काँग्रेस कमेटी ने महिला काँग्रेस का 37 वां स्थापना दिवस मनाया

Sep 15, 2020 - 22:00
 0
अलवर  जिला महिला काँग्रेस कमेटी ने महिला काँग्रेस का 37 वां स्थापना दिवस मनाया

अलवर

अलवर । महिला काँग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव  , राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान प्रभारी श्रीमती नीतू वर्मा सोइन  एवं प्रदेशाध्यक्षा श्रीमती रेहाना रयाज़ चिश्ती  के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सैनी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के 37 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 15 सितंबर को दोपहर 12  बजे स्कीम नं 8 गांधी नगर एवं सोनावा कच्ची बस्ती में निःशुल्क मास्क वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद की पूर्व सभापति एवं महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सैनी ने कहा कि विश्व विख्यात आयरन लेडी , भारत रत्न , पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा देश की आधी आबादी महिलाओं के दमन व शोषण को रोकने एवं उन्हें संगठित कर शासन व प्रशासन में भागीदारी सुनिश्चित करने के दृढ़-संकल्प के साथ तत्कालीन पुरुष प्रधान समाज की मानसिकता को दरकिनार करते हुए श्रीमती गांधी ने प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दो दिवसीय बेंगलुरु में आयोजित 15 सितंबर 1983 को आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस को स्वतंत्र अग्रिम संगठन के रूप में मान्यता प्रदान कर महिलाओं की आवाज़ को बुलन्द करने की नींव रखी थी।

जिलाध्यक्ष  सैनी ने कहा कि देश में जब महिलाओं को  बेबस , कमज़ोर एवं उपभोग की वस्तु के समान माना जाता था उस समय महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए देश में किसी भी राजनीतिक दल द्वारा पहली बार देश की महिलाओं को संगठित और मजबूत बनाकर पुरुषों के बराबर खड़ा करने के लिए आज ही के दिन श्रीमती इंदिरा गांधी ने 15 सितंबर 1983 को कांग्रेस के स्वतंत्र अग्रिम संगठन के रूप में पहली बार महिलाओं को सशक्त और मजबूत करने का ऐतिहासिक काम किया।

     श्रीमती सैनी ने कहा कि जिसे आगे बढ़ते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी ने महिलाओं को नगरीय निकाय व पंचायती राज संस्थाओं में 33% महिला आरक्षण देने की पुरजोर पैरवी कर महिलाओं को सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने की शुरुआत की।*
*कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने के लिए अथक प्रयास किए हैं।
राहुल गांधी द्वारा गत वर्ष 2018 में महिला कांग्रेस को अलग पहचान देने के लिए स्वतंत्र राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। इसके बाद अलवर जिले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं काँग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री भँवर जितेन्द्र सिंह एवं श्रम मन्त्री टीकाराम जुली द्वारा फूलबाग में जिला महिला कांग्रेस द्वारा सादा समारोह में महिला कांग्रेस के ध्वज की अलवर जिले में शुरुआत की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी के साथ प्रदेश महासचिव एडवोकेट बबीता दिल्लीवाल, पूर्व पार्षद उर्मिला सैनी ,जिला उपाध्यक्ष सुनीता राजकुमार शर्मा, वीरमती वर्मा, कमला किरण सैनी,भौती देवी ,लक्ष्मी देवी, शुशीला सैनी, विद्या देवी, पूनम देवी, दिव्या सैनी, सरोज सैनी, चमेली देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................