राष्ट्रीय युवा दिवस पर बच्चों को दी स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत युवाओ के शारारिक, मानसिक, और भावात्मक विकाश को सुनिश्चित करने के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,हरसाना मोड लक्ष्मणगढ़ में सीएचसी लक्ष्मणगढ़ की मेडिकल यूनिट द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया,।जिसमे बच्चो के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी दी गई, मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चियों के द्वारा स्वास्थ्य संबंधित वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे प्रथम, और तृतीय स्थान पर आने वाले ग्रुप को पुरस्कृत एवम सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ कमलेश वर्मा, डॉ गजराज सिंह, आरिफ ख़ान नर्सिंग ऑफिसर, अब्दुल हमीद काउंसलर, रोहिताश मीना लैब टेक्नीशियन और स्कूल प्रिंसिपल/ स्टाफ मौजूद रहे।