कठूमर मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पूनिया पर हुए प्राणघातक हमले के विराेध भाजपा कार्यकर्ता ने साैपा ज्ञापन

Feb 8, 2022 - 03:27
 0
कठूमर मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पूनिया पर हुए प्राणघातक हमले के विराेध भाजपा कार्यकर्ता ने साैपा ज्ञापन

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ जीतेन्द्र जैन) भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व मे पांचाे मंडलाे के भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनिया पर काॅग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा किए प्राणघातक हमले के विराेध मे उपखंड कार्यालय पर एसडीएम रामकिशाेर मीणा काे राज्यपाल के नाम ज्ञापन साैपकर आराेपी काॅग्रेसी कार्यकर्ताओ काे तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करने की मांग की है। वही ज्ञापन मे बताया की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया पर काॅग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा प्राणघातक हमला किया है। वह घाेर निंदनीय है। जिस पर कठूमर भाजपा मंडल सहित पाँचाे मंडलाे के कार्यकर्ता ने प्रदर्शन कर काॅग्रेस के आराेपी हमलावर कार्यकर्ताओ को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करने  व काॅग्रेस की जंगल राज सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालाे मे पूर्व मंडी चेयरमैन सतीश चौधरी,पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयपाल चौधरी, राजेश जाटव,पूर्व सरपंच मंडल महामंत्री श्याम सिंह खुडियाणा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरूका,मंडल महामंत्री अनिल टिंकल,मंडल कोषाध्यक्ष अनिल कूलवाल, महेंद्र मसारी, विनोद शर्मा मसारी, योगेंद्र सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बृजेश चौधरी, चरण सिंह चौहान,ओमवीर वकील, दौलतराम शर्मा, सतीश पाराशर ,पूर्व प्रधान सुरेश चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है