खेड़ली मंडी में अनियमितताओं को लेकर भारतीय किसान संघ का फूटा गुस्सा; प्रशासन को दी 2 दिन की चेतावनी

Apr 9, 2026 - 18:02
 0
खेड़ली मंडी में अनियमितताओं को लेकर भारतीय किसान संघ का फूटा गुस्सा; प्रशासन को दी 2 दिन की चेतावनी

खेरली (दिनेश लेखी) भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में गुरुवार को कठूमर, भनोखर और खेड़ली तहसीलों की संयुक्त बैठक कृषि उपज मंडी खेड़ली के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष पदम सिंह डागुर के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें तीनों तहसीलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान किसानों ने मंडी में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। 
भनोखर तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने मंडी में अधिक तोल (ओवर वेट) की शिकायत रखी। वहीं कठूमर तहसील मंत्री बृजेश चौधरी ने गेट पास नहीं देने और सरसों की लैब जांच में कमी निकालने का मुद्दा उठाया। तहसील अध्यक्ष गिरधरसिंह ने आरोप लगाया कि पल्लेदारों द्वारा कट्टों में से माल निकालकर फैलाया जा रहा है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है।
इन शिकायतों पर गंभीरता से विचार-विमर्श करते हुए मंडी सचिव को बैठक में बुलाया गया और उन्हें सभी अनियमितताओं से अवगत कराया गया। इसके बाद किसान संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया, जहां कई गड़बड़ियां मौके पर ही सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 50 किलो के स्थान पर 51 किलो तक तोल किया जा रहा है, जबकि कट्टे का वजन लगभग 700 ग्राम होने के कारण कुल वजन 50.7 किलो होना चाहिए। इसके अलावा पल्लेदारों द्वारा माल निकालने की भी घटनाएं सामने आईं। इन सभी अनियमितताओं के वीडियो भी बनाए गए।

मंडी सचिव ने किसानों को आश्वासन दिया कि व्यापार समिति की बैठक बुलाकर दो दिनों के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संघ के जिलाध्यक्ष पदम सिंह डागुर ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ बड़ा आंदोलन करेगा तथा गड़बड़ी करने वाले आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कराने की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कठूमर तहसील अध्यक्ष गिरधरसिंह, मंत्री बृजेश चौधरी, भनोकर तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, खेड़ली तहसील अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित किशोर सरपंच, बंसीलाल जाटव तथा जिला टोली के बदन सिंह, नाहर सिंह, योगेश (नगला माधोपुर) सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................