कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन डीपीएस स्कूल एवं वृंदावन पब्लिक स्कूल में 23 व 24 जनवरी को

Jan 15, 2026 - 15:56
 0
कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन डीपीएस स्कूल एवं वृंदावन पब्लिक स्कूल में 23 व 24 जनवरी को

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) अजमेर कथक कला केन्द्र एवं विविधा-कला एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में कथक नृत्य की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन डी.पी.एस. सीनियर सैकण्डरी स्कूल तबीजी अजमेर एवं वृंदावन पब्लिक स्कूल अजमेर में 23 व 24 जनवरी को किया जायेगा।

संस्था की निदेशक सुश्री दृष्टि रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर कथक कला केन्द्र एवं विविधा-कला एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में कथक नृत्य की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन डी.पी.एस. सीनियर सैकण्डरी स्कूल अजमेर में 23 जनवरी को स्कूल समय में किया जायेगा। इसी प्रकार 24 जनवरी को वृंदावन पब्लिक स्कूल में कथक नृत्य की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।

इस कार्यशाला में जयपुर घराने के अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक कलाकार अफसर खान के द्वारा मास्टर क्लास ली जायेगी।  अफसर खान ने जानकी प्रसाद घराने और उस्ताद जफर खान और पंडित गुरु राजेन्द्र गंगानी (जयपुर घराना) से कथक नृत्य की शिक्षा प्राप्त की है और राष्ट्रीय कथक नृत्य संस्थान नई दिल्ली के छात्र रह चुके हैं। इस कार्यशाला प्रतिभागियों को कथक नृत्य की शिक्षा हेतु आयोजित किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................