बसंत पशु मेला एवं प्रदर्शनी उद्घाटन पर उद्बोधन को लेकर वर्तमान व पूर्व विधायक में जमकर नोंक-झोंक, हाथापाई तक पहुंची नौबत, उद्घाटन समारोह चढा समर्थको के नारेबाजी की भेंट
रूपवास (भरतपुर) कस्बे के मेला मैदान में आयोजित बसंत पशु मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही से पूर्व व वर्तमान विधायक की नोक झोंक की भेंट चढ़ गया। कस्बे के मेला मैदान में पूर्व की भांति बसंत पशु मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ महंत नेमीचंद कटारा ने मंत्रोच्चारण व पूजा अर्चना कर शुरू करवाया। साथ ही लाइन से आए पुलिस बल ने राष्ट्रगीत के साथ ध्वजारोहण कर सलामी दी। इसके पश्चात मंच पर अतिथिगण मंचासीन हो गए।
मंच संचालन कर रहे स्वतंत्रता सेनानी रामचरन गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जब उद्बोधन के लिए पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीलाल का नाम लिया तो पूर्व विधायक बंशीवाल ने डॉ ॠतु बनावत को उद्बोधन के लिए कहा। जिस पर पूर्व जिलाध्यक्ष ॠषि बंसल व पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीलाल में उद्बोधन को लेकर नोंक झोंक हो गई। यह नोक झोंक दौनों विधायकों तक पहुंच गई। बात इतनी बढ़ गई कि गाली गलौज तक हो गई। इतना ही नहीं दौनों विधायकों के समर्थकों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। उद्घाटन समारोह दो विधायकों की खींचतान की भेंट चढ़ते हाथापाई की नौबत देख मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने काफी समझाइश कर दौनों पक्षों को शांत करवाया।लेकिन जिस तरह मेले का शुभारंभ होना चाहिए उस तरह न होकर महज खानापूर्ति होकर रह गया। वहीं मौजूद लोगों ने नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही व संचालन की कमी के कारण यह सब होना बताया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ॠषि बंसल, पूर्व विधायक अमरसिंह जाटव, चन्द्रमोहन शर्मा, नवीन दुबे, चन्द्रकेश राजावत, खजान सिंह, कौशलेंद्र परमार, जयप्रकाश पाराशर, तहसीलदार अमित शर्मा, अधिशासी अधिकारी योगेश पिप्पल, विकास अधिकारी काजल शर्मा, थानाधिकारी विनोद मीणा आदि मौजूद थे। वहीं विधायक डॉ ॠतु बनावत ने बताया कि प्रोटोकॉल के तहत कुछ लोगों को ही उद्बोधन देना था इसी को लेकर बात हुई थी। कोई बड़ा इश्यू नहीं था।


