शिव शिक्षा समिति ने स्कूली बच्चों को किया पढ़ाई की सामग्री का वितरण
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) जिले में शिव शिक्षा समिति द्वारा संचालित कवच परियोजना के सहयोग से संचालित ब्रिज एजुकेशन सेंटर पर बच्चों के पढ़ाई के लिए बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पानी की बोतल, ऊनी वस्त्र और TLM का सामान दिया गया। ब्रिज एजुकेशन सेंटर अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ कठूमर, रेणी और उमरैण ब्लॉक में संचालित किए जा रहे है। इन सेन्टर पर शिक्षा से वांछित बच्चों को , स्कूल नहीं जाने वाले 6 से 14 वर्ष बच्चों को प्राइमरी एजुकेशन दिया जाता है। सचिव शिवजी राम यादव ने बताया कि जो बच्चे स्कूल में एनरोलमेंट है उनको स्कूल से जोड़ा जायेगा। कार्यक्रम के दौरान एजुकेशन सुपरवाइजर मुकेश कुमार जाट कुलदीप यादव ब्लॉक कोऑर्डिनेट देवेन्द्र कुमार जाटव मौजूद रहे ।