पीएमश्री विद्यालय वैर में मेगा शिक्षक-अभिभावक बैठक एवं निपुण मेले का भव्य आयोजन, कक्षा 11वीं की छात्रा पूजा गुर्जर से सीएम ने किया संवाद 

Jan 23, 2026 - 14:13
 0
पीएमश्री विद्यालय वैर में मेगा शिक्षक-अभिभावक बैठक एवं निपुण मेले का भव्य आयोजन, कक्षा 11वीं की छात्रा पूजा गुर्जर से सीएम ने किया संवाद 

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) आज पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में मेगा शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) तथा निपुण मेले का भव्य एवं सफल आयोजन  किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्चुअल रूप से विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा पूजा गुर्जर से संवाद किया ।
 विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  पूर्व चेयरमैन विष्णु महावर, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष धाकड़ एवं खेमराज गर्ग तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सजनी चौधरी अतिथि रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, उनकी उपलब्धियों तथा उपचारात्मक अधिगम के प्रयासों पर शिक्षक-अभिभावक संवाद को सुदृढ़ करना रहा।
मेगा पीटीएम के अंतर्गत सभी कक्षा अध्यापकों द्वारा अपनी-अपनी कक्षाओं के विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहारिक पक्ष तथा सीखने में आ रही कठिनाइयों पर अभिभावकों से पृथक-पृथक संवाद किया गया। अभिभावकों से बच्चों के संबंध में महत्वपूर्ण फीडबैक प्राप्त कर उन्हें शैक्षिक उन्नयन हेतु आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सामूहिक राष्ट्रगीत गायन किया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। साथ ही आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद किया गया जिसमें स्थानीय विद्यालय की छात्रा पूजा गुर्जर से माननीय मुख्यमंत्री ने मेगा पीटीएम के अवसर पर बात की । विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने वर्चुअल रूप से प्रसारण को दिखा ,जो पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए प्रसन्नता और हर्ष का विषय रहा ।
निपुण मेले के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नवीन वैर तथा पीएम श्री वैर के कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में चम्मच दौड़, गुब्बारा दौड़, कप दौड़, पोस्टर प्रतियोगिता, कविता लेखन, कहानी लेखन सहित विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं बौद्धिक क्षमता को निखारने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को क्रय-विक्रय एवं बाजार गतिविधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से बाल बाजार का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वयं की दुकानें लगाईं। इन दुकानों पर फल, पोहा, पास्ता सहित विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए, जहां विद्यार्थियों ने व्यवहारिक ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस मेगा शिक्षक-अभिभावक बैठक एवं निपुण मेले में भाग लेकर सभी विद्यार्थी अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित दिखाई दिए। अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी इस प्रकार की नवाचारपूर्ण एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं नागरिकों सहित कुल 765 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहभागियों का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................