विद्यार्थियों को दी हेल्थ एजुकेशन फर्स्ट ऐड सीपीआर की ट्रेंनिंग
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) जिला कलेक्टर अलवर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर के निर्देशानुसार सभी सरकारी और निजी विधालयों में बच्चो के लिए सीपीआर/फर्स्ट ऐड ट्रेनिंग प्रोग्राम की अनिवार्यता को लागू करते हुए ब्लॉक ट्रेनर - आरिफ ख़ान नर्सिंग ऑफिसर द्वारा पोद्दार कॉलेज लिली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिली और आदर्श विद्या मंदिर जालुकी रोड लक्ष्मणगढ़ में लगभग 400 बच्चो को हेल्थ एजुकेशन,फर्स्ट ऐड-सीपीआर ट्रेनिंग दी गई।

