ऊर्जा मंत्री जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में करेंगे ध्वजारोहण
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) गणतंत्र दिवस के 77वें जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जामंत्री हीरालाल नागर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउन्ड में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान धुन वादन प्रस्तुत किया जायेगा। तत्पश्चात प्रातः 9ः05 बजे मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 9ः20 बजे माननीय राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन होगा। प्रातः 9ः35 बजे वीरांगनाओं का सम्मान, प्रातः 9ः45 बजे उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिले की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्रों का वितरण होगा। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रातः 10ः05 बजे गायन एवं नृत्य प्रदर्शन, प्रातः 10ः25 बजे सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, 10ः35 बजे झांकियों का प्रदर्शन एवं 10ः50 बजे पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जायेगा।