लोकतन्त्र में भागीदारी के लिए मेरा वोट मेरा देश थीम को घर-घर पहुंचाऐं-संभागीय आयुक्त

Jan 25, 2026 - 14:29
 0
लोकतन्त्र में भागीदारी के लिए मेरा वोट मेरा देश थीम को घर-घर पहुंचाऐं-संभागीय आयुक्त
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें स्वीप गतिविधियों में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों, बीएलओ, नव मतदाताओं एवं भावी मतदाताओं का सम्मान किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) कमर चौधरी, सीईओ जिला परिषद एवं स्वीप के नोडल अधिकारी मृदुलसिंह सहित संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। 
संभागीय आयुक्त ने कहा कि लोकतन्त्र में एक मत का भी महत्व होता है, मतदाता जागरूक होगा तो लोकतन्त्र भी मतबूत होगा। मतदान प्रक्रियाओं में मतदाता स्वतन्त्र एवं निष्पक्षता से स्वप्रेरित होकर मतदान करें इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ’’मेरा वोट मेरा भारत’’ है इससे प्रेरणा लेकर हम नव मतदाताओं को मतदाता सूची से जोडकर मतदान के लिए प्रेरित करें। प्रत्येक नागरिक को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मतदाता अधिकार मिलता है इसमें सभी को भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि देश में 2 करोड़ से अधिक 80 प्लस आयु के मतदाता हैं, युवाओं की भी बड़ी भागीदारी है।
जिला कलक्टर ने कहा कि हमारे देश की चुनाव प्रणाली विश्वभर में स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के लिए जानी जाती है, राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने का महत्व तभी जाकर सार्थक होगा जब देश के सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकृत होकर सभी मतदान प्रक्रिया में सक्रियता से भागीदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र की खुबसूरती है कि देश के नीति निर्माता भी हैं जिन्हे हम चुनकर भेजते हैं। लोकतन्त्र हमें बताता है कि परिश्रमी, मेहनती एवं बिना किसी प्रकार के भेदभाव के कोई भी नागरिक देश चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकता है। उन्होंने कहा कि हजारों कार्मिक, जागरूक मतदाता चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराते हैं, हम सबकी भागीदारी से लोकतन्त्र मजबूत होगा। उन्होंने सम्मानित होने वाले बीएलओ, मतदाता जागरूकता में शामिल विभिन्न विभागों के सम्मानित होने वाले प्रतिनिधियों को भविष्य में भी टीम भावना से कार्य करने का आव्हान किया।
उन्होंने समारोह में उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों, शिक्षण संस्थाओं के एम्बेसेडरों को मतदाता जागरूकता की अहम कड़ी बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग के मोबाइल एप का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर युवाओं एवं नवमतदाताओं को लोकतन्त्र की मजबूती के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करें। समारोह में जिले के स्वीप एम्बेसेडरोें, अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ, शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों, कार्मिकों एवं स्वीप में भागीदार संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में ब्रांड एम्बेसेडर को भी चुनाव प्रक्रिया में अहम भागीदार बताते हुए सम्मानित किया गया। 
स्वीप के नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद ने कहा कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुडवाने से वंचित नहीं रहे हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना है। उन्होंने चुनाव आयोग मोबाइल एप के बारे में जानकारी देकर इनका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। समारोह में अग्रसेन कॉलेज की छात्रा कु. कृष्णा गुर्जर, कु. अनुष्का शर्मा, आरडी गर्ल्स कॉलेज की कु. इतिका गर्ग, कु. कल्पना सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 
समारोह में तहसीलदार ताराचंद सैनी, चुनाव शाखा के हेमंत शर्मा विभिन्न संस्थाओं, विभागों के प्रतिनिधि, स्काउट, एनसीसी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वीप के सहायक नोडल ओमप्रकाश खुंटेला ने किया।    

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................