भागवत श्रवण से मनुष्य के सभी मनोरथ पूर्ण, गोवर्धन पूजा का महत्व बताया
सकट. (अलवर) क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव में स्थित भगवान देवनारायण एवं डूंगरी वाले भैरु बाबा के वार्षिक मेले को लेकर ग्रामीणों की सहयोग से चल रही भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भागवत कथा के पांचवें दिन गुरुवार को नगरिया के कथा व्यास महंत राम रतन दास ने कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि ईश्वरीय आराधना से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। भागवत सप्ताह श्रवण से मनुष्य के सभी मनोरथ सहजी पूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की जड़ सदा हरी रहती है। मनुष्य को पाप कर्मों का त्याग कर अपने आप को ईश्वर की लो में लगाना चाहिए।
उन्होंने ने कथा के दौरान श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा का महत्व बताते के साथ ही भगवान श्री कृष्ण का बाल्य चरित्र ब्रह्म विमोहन लीला कालिया दमन की कथा का प्रसंग सुनाया। इस दौरान गोवर्धन जी व भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाई गई। कथा के दौरान भगवान के जयकारों से संपूर्ण वातावरण धर्ममय हो गया। भजनों पर महिला श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने लगी। ग्रामीण भरत गुर्जर ने बताया कि कथा का समापन 1 फरवरी को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ होगा इस मौके पर पद दंगल का आयोजन किया जाएगा पद दंगल में डॉ महेश मीणा महुआ व रघुवीर गुर्जर सोडाला बाछड़ा एण्ड पार्टी के कलाकारो द्वारा पद दंगल के माध्यम से धार्मिक व पौराणिक कथाओं की प्रस्तुति दी जाएगी।


