अलवर जिला अस्पताल में भर्ती यात्री की मौत, पुलिस कर रही जांच

Jan 30, 2026 - 12:18
Jan 30, 2026 - 14:26
 0
अलवर जिला अस्पताल में भर्ती यात्री की मौत, पुलिस कर रही जांच

अलवर‌ (अनिल गुप्ता) अलवर‌ जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की  रामवीर (45) पुत्र भरत नट निवासी साहोड़ी, थाना अकबरपुर, जिला अलवर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामवीर 28 जनवरी को अपने गांव से अलवर आया था और यहां से पंजाब जाने की तैयारी में था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने की सूचना पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से उसे अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार शुरू किया गया।

हालांकि इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलने परिवारजन अलवर अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

परिवार ने पोस्टमॉर्टम करवाने से मना किया

परिजनों ने बताया कि रामवीर जगह-जगह जा कर मांगकर खाने का काम कर अपना जीवन यापन करता था। कभी अलवर तो कभी पंजाब जाकर मांगता था। उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है। शेष दो बहनों के घर वह अक्सर आता-जाता रहता था। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों की पड़ताल की जा रही है। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................