रमेश नवहाल भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त

Jan 30, 2026 - 13:15
 0
रमेश नवहाल भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त

गुरला (बद्रीलाल माली) रमेश नवहाल को भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया। नवहाल पूर्व में छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख व प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। विद्यार्थी परिषद द्वारा गठित जनसंघर्ष मोर्चा के राजस्थान प्रदेश सहसंयोजक भी रहे। लोकसभा चुनाव के दौरान लाभार्थी सम्पर्क अभियान के भीलवाड़ा जिला सहसंयोजक रहे।पूर्व में  नवहाल कोटा के प्रतिष्ठित बंसल क्लासेज के रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष रहते हुए हजारों छात्रों का आईआईटी व एनआईटी में चयन कराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................