श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में 15 फरवरी को मनेगा भव्य पाटोत्सव, महाशिवरात्रि पर होंगे विशेष आयोजन

Jan 31, 2026 - 07:09
 0
श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में 15 फरवरी को मनेगा भव्य पाटोत्सव, महाशिवरात्रि पर होंगे विशेष आयोजन

भीलवाड़ा :(राजकुमार गोयल) सुखाडिया नगर, रमा विहार  राजीव गांधी रिंग रोड स्थित सुप्रसिद्ध श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में आगामी 15 फरवरी 2026 को 6वां वार्षिक पाटोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा मंदिर सदस्य मुकेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष संयोग है कि इसी दिन देश भर में महाशिवरात्रि का महापर्व भी मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में स्थापित भगवान शिव का विशेष जलाभिषेक किया जाएगा अलसुबह से ही श्रद्धालु महादेव की विशेष पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक कर सकेंगे।

 कामधेनु बालाजी मंदिर के मुख्य संरक्षक शंकर लाल माली ने जोर देकर कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि गौ सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति हमारी निष्ठा का प्रतीक है अतः सभी भक्तजन इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनें और इस अवसर पर विधि-विधान से विशेष अनुष्ठान कराए जाएंगे पाटोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर में भव्य भजन कीर्तन और गायत्री शक्ति पीठ द्वारा यज्ञ का आयोजन किया जाएगा इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा बालाजी महाराज और भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी भजनों की इन स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा इन धार्मिक कार्यक्रमों की पूर्णता के बाद सभी भक्तों के लिए प्रसाद वितरित किया जाएगा मंदिर सदस्यों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है मंदिर सदस्य सोनू माली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष आयोजन के साथ-साथ गौ भक्त सम्मेलन का भी भव्य आयोजन किया जाएगा,जिसमें कई गौ सेवकों के शामिल होने की संभावना है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................