अलवर के मिनी सचिवालय के सहायक कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Feb 2, 2026 - 12:51
Feb 2, 2026 - 12:52
 0
अलवर के मिनी सचिवालय के सहायक कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूगोर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 
मृतक राकेश पुत्र रोहतास, निवासी भूगोर राकेश अलवर के मिनी सचिवालय में सहायक कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार राकेश को अपने पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बताया जा रहा है कि राकेश शराब का सेवन भी करता था, जिससे पारिवारिक और मानसिक तनाव बना रहता था।

 परिजनों ने बताया की राकेश अपने कमरे में गया था। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं उतरा तो परिजनों को शक हुआ। ऊपर जाकर देखा तो राकेश फंदे से लटका मिला। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................