गोरखपुर: लव-ट्रायंगल में मुंबई की प्रिया शेट्टी की नृशंस हत्या, लिव-इन पार्टनर, पत्नी और ससुर गिरफ्तार
गोरखपुर (शशि जायसवाल) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र में लव-ट्रायंगल (त्रिकोणीय प्रेम संबंध) के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। 30 जनवरी की रात हुई इस वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के लिव-इन पार्टनर, उसकी पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
सड़क किनारे मिली थी नग्न अवस्था में लाश
30 जनवरी की सुबह पीपीगंज के बैरघट्टा गांव के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों को सड़क किनारे एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिला था। महिला के चेहरे और सिर को बुरी तरह कुचला गया था ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मृतका की पहचान 35 वर्षीय प्रिया शेट्टी निवासी मुंबई के रूप में की।
12 साल पुराना रिश्ता और खूनी अंत
पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्य आरोपी विजय कुमार साहनी की मुलाकात 2012 में मुंबई में प्रिया शेट्टी से हुई थी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे
बच्चा पैदा होने के बाद प्रिया से बढ़ने लगी दूरियां
इसी बीच दोनों ने एक मंदिर में शादी भी कर ली। इसके बाद प्रिया को एक लड़का भी हुआ। जो इस समय करीब बारह साल का है। बच्चा पैदा होने के बाद प्रिया से दूरियां बढ़ने लगी। इसी बीच वह प्रिया से अलग हो गया। मुंबई में तलाक के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी दिया था। प्रिया लगातार विजय पर शादी करने और अपनी पत्नी संध्या को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद को खत्म करने के लिए विजय ने खौफनाक साजिश रची।
26 जनवरी को पत्नी और प्रिया संग गोरखपुर आया विजय
विजय ने बताया कि 26 जनवरी को अपनी पत्नी संध्या और प्रेमिका प्रिया शेट्टी को लेकर गोरखपुर पहुंचा। यहां दो दिन होटल में रूका। 29 जनवरी की शाम गोरखपुर से ऑटो बुक कराकर पत्नी और प्रेमिका के हुए पीपीगंज गए। पीपीगंज में पहले से ससुर की स्कूटी वहां रखी हुई थी। विजय ने कॉल कर मंगाई थी।
बीच रास्ते प्रिया ने शुरू किया विवाद, पत्नी और पत्नी ने कर दी हत्या
पीपीगंज में अपनी पत्नी और प्रिया को स्कूटी पर बैठाकर वह सहजनवां के लिए निकला। रास्ते में एक जगह पर प्रिया और विजय ने फिर शराब पी, इसके बाद फिर विवाद शुरू हो गया। थोड़ी देर में थक कर प्रिया बेहोश हो गई, विजय और संध्या ने स्कूटी के पीछे बिठाया और आगे बढ़ा।
इसी बीच प्रिया को होश आया और वह फिर विवाद करने लगी, इस बार विजय और पत्नी संध्या भी आपा खो बैठे और विजय ने उसका गला दबाकर मार डाला, पहचान छिपाने के लिए चेहरा कूच दिया और कपड़े निकालकर बिल्कुल नग्न कर दिया और गड्ढे में फेंक घर जाकर सो गए।
30 जनवरी की रात:
विजय और उसकी पत्नी ने प्रिया को अत्यधिक शराब पिलाई। नशे की हालत में उसके सिर पर भारी वस्तु से हमला किया गया।
आरोपी उसे स्कूटी पर लादकर बैरघट्टा गांव के पास ले गए।वहां पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को बेरहमी से कुचल दिया और उसके कपड़े उतारकर फेंक दिए।
हत्या के बाद हत्यारोपी विजय बदल लिया था लुक
शातिर विजय को यह भलीभांति मालूम था कि सड़क पर कई जगह सीसीटीवी लगे हैं ऐसे में पहचान में आना आसान है। इसलिए उसने हुलिया बदलते हुए सिर के बाल और मुंछ साफ करवाया। लेकिन पुलिस के हाथ काफी लंबे होते हैं शायद वह भूल गया और दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
पुलिस की कार्रवाई
सीसीटीवी और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने विजय कुमार साहनी, उसकी पत्नी संध्या और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इस खुलासे में एसपी नॉर्थ के साथ एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी, एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल और सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।