अलावलपुर में राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन:5 फरवरी को 26 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में; कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे शिरकत
अलवर के अलावलपुर गांव में राजपूत सेवा समाज समिति द्वारा तीसरे सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन 5 फरवरी, सोमवार को बाबा नत्थूराम मंदिर प्रांगण में होगा, जिसमें कुल 26 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।समिति अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैढ़म, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह और तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में सुबह सामूहिक घुड़चढ़ी और तोरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद प्रीतिभोज, पाणिग्रहण संस्कार और आशीर्वाद समारोह संपन्न होंगे। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कई समाजसेवी और समाज के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।


