अलवर पुलिस की कार्यवाही; स्टंट करने वाली दो थार गाड़ियाँ जब्त
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने घोड़फेर चौराहे से स्टंट करते हुए दो थार गाड़ियों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार कुछ युवा सार्वजनिक सड़कों पर थार जैसी भारी गाड़ियों से खतरनाक स्टंट कर न सिर्फ अपनी बल्कि आम लोगों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं कार्यवाही के दौरान नियमों की अनदेखी कर स्टंट करने वाली थार गाड़ियों को मौके पर ही जब्त किया गया।