राजगढ़-अलवर मेगा हाइवे मार्ग पर ढिगावडा के समीप सूखे कुएं मे गिरा अधेड़, सुरक्षित निकाला
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़-अलवर मेगा हाइवे मार्ग के मध्य स्थित ग्राम ढिगावडा के समीप एक अँधेड़ सूखे कुएं में गिर गया। पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की ढिगावडा गांव के समीप एक अँधेड़ कुएं में गिर गया। सूचना पर मौके पर पहुँचे। जहां उसे करीब 250 फुट गहरे सूखे कुएं से सकुशल बाहर निकाल लिया। जिसे राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसे गम्भीर घायल होने पर अलवर रैफर कर दिया। उन्होंने बताया कि वृद्ध मानसिक रुप से विक्षिप्त था। जिसका चिकित्सालय में ईलाज जारी है। जिसकी पहचान ढिगावडा निवासी रमेश मीना के रूप में हुई।


