निशुल्क दवा योजना: हेल्पर के 553 नए पदों को मिली स्वीकृति

Feb 8, 2026 - 13:24
 0
निशुल्क दवा योजना: हेल्पर के 553 नए पदों को मिली स्वीकृति

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान (दवा) योजना के तहत हेल्पर के 553 नए पदों को स्वीकृति प्रदान की है।
वर्तमान में हेल्पर के 598 पद स्वीकृत हैं। नए पद स्वीकृत होने के बाद अब कुल 1151 पद हो जाएंगे। दवा वितरण केंद्रों की आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश में अभी भी लगभग 4000 हेल्पर पदों की जरूरत बताई जा रही है। विभागीय गाइडलाइन के अनुसार हेल्पर पदों की भर्ती प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से की जाएगी।
प्रदेशभर में संचालित दवा वितरण केंद्रों पर हेल्पर, फार्मासिस्ट के सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। इनके कार्य में दवा वितरण केंद्रों के साथ-साथ ड्रग वेयरहाउस एवं स्टोर भी शामिल होगा। इस व्यवस्था को लागू करने को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नव स्वीकृत पदों का वितरण इस प्रकार है—

  • बीबीरानी सीएचसी – 1पद,
  •  भिवाड़ी जिला अस्पताल – 1पद,
  • किशनगढ़ बास सीएचसी – 1पद तथा
  • तिजारा उप जिला अस्पताल – 2 पद

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................