लोक देवता बाबा भरतरी के धाम पर सोमवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र में स्थित भर्तहरि में बलबीर छिल्लर के मुख्य आतिथ्य में मेले का समापन हुआ। वहीं मेले के समापन होने पर बाबा भर्तहरी के धाम पर क्षृद्वालु भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की सुख समृद्धि की कामना की और उनके चरणों में नमन करते हुए जिले भर में सभी लोग प्यार प्रेम भाईचारे से रहे तथा विकास भी होता रहे इसी कामना के साथ उन्होंने हवन में आहुति प्रदान की।
क्षृद्वालुओं ने बताया बाबा भर्तहरी की कृपा है। जहां श्रावण मास से ही यह मेला शुरू हो जाता है भाद्रपद मास में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं विधिवत रूप से यह चार दिन का लक्खी मेला भरता है जिसमें कई लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।


