14 माह से फरार साइबर ठग गिरफ्तार: पहाड़ी पुलिस ने फर्जी एटीएम कार्ड भी किया जब्त

Feb 8, 2026 - 14:09
 0
14 माह से फरार साइबर ठग गिरफ्तार: पहाड़ी पुलिस ने फर्जी एटीएम कार्ड भी किया जब्त

डीग जिले में एसपी ओमप्रकाश मीणा द्वारा साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन एंटीवायरस 2.0' के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। यह ठग पिछले 14 माह से फरार चल रहा था।

पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर परवेज हासिम पुत्र जाकिर हुसैन निवासी कठोल को कठोल से चानियाकि जाने वाली सड़क पर घूमते हुए पकड़ा गया।

पुलिस पिछले 14 माह से इस साइबर ठग की तलाश कर रही थी। आरोपी के पास से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का एक फर्जी एटीएम कार्ड भी जब्त किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................