पुर में गूंजेगी शहनाइयां: 19 फरवरी को माली समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन, तुलसी-सालगराम विवाह होगा मुख्य आकर्षण

Feb 12, 2026 - 01:38
 0
पुर में गूंजेगी शहनाइयां: 19 फरवरी को माली समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन, तुलसी-सालगराम विवाह होगा मुख्य आकर्षण

भीलवाड़ा (पुर) : राजकुमार गोयल

 माली समाज विकास सेवा संस्थान, पुर के तत्वावधान में आगामी 19 फरवरी 2026 (फुलेरा दूज) को चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। पुर स्थित प्रसिद्ध घाटी के हनुमानजी परिसर में आयोजित होने वाले इस मांगलिक उत्सव की औपचारिक शुरुआत बुधवार को बेहद आध्यात्मिक वातावरण में हुई।

तुलसी संग सालगराम जी का हुआ चुनरी दस्तूर विवाह सम्मेलन के शुभारंभ के अवसर पर भगवान सालगराम जी और माता तुलसी के विवाह की रस्में निभाई गईं। बागोर माली समाज के पंच-पटेलों ने विधि-विधान से 'चुनरी दस्तूर' की रस्म पूरी की। इसके पश्चात, पंडित अशोक शर्मा के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के साथ लग्न पत्रिका लिखी गई। इस दौरान उपस्थित समाजजनों को सम्मेलन की निमंत्रण पत्रिकाएं वितरित कर समारोह में पधारने का न्योता दिया गया।

21 जोड़ों का लक्ष्य, 17 का पंजीयन पूर्ण संस्थान के अध्यक्ष भैरूलाल माली ने बताया कि इस बार सम्मेलन में भगवान सालगराम और तुलसी विवाह भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। अब तक 17 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है, जबकि समिति का लक्ष्य 21 जोड़ों का विवाह संपन्न कराना है। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध जनों से अपील की है कि वे इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करें।

समाज के गणमान्य रहे मौजूद इस महत्वपूर्ण बैठक और रस्म अदायगी के दौरान सामूहिक विवाह समिति के सचिव शंकरलाल गोयल, संरक्षक रामस्वरूप माली, तोताराम सांखला, माली महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली, जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, और युवा महासभा जिला अध्यक्ष उदयलाल माली सहित समाज के सैकड़ों प्रमुख व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................