आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सुरेन्द्र भारतीय
कठूमर (दिनेश लेखी) आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र भारतीय को नियुक्त किया है।
सुरेन्द्र भारतीय ने बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं कांशीराम की विचारधारा 'बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय' को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की संगठनात्मक मजबूती हेतु 'आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) राजस्थान' के सुरेन्द्र जाटव (भारतीय) को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।