फागण महोत्सव में होगा फूलों की होली का आयोजन, सजेगा भव्य मैया दरबार
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) अरावली की पर्वतमालाओ में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल सकरायधाम में माँ शाकंभरी सेवा समिति सकरायधाम (रजि.) के तत्वावधान में फागुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, यह आयोजन 23 और 24 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव में 23 फरवरी 2026 सप्तमी को सकरायधाम में मंगल पाठ वाचक सुरेश जोशी, सूरत और पूनम चोपड़ा, सूरत के द्वारा भव्य मंगलपाठ किया जाएगा, मंगलपाठ के साथ-साथ चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव, मैया का खजाना, महाप्रसाद आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएगे। समिति के द्वारा मंदिर परिसर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा और रंग बिरंगी लाइटिंग किया जाएगा।
इसी तरह 24 फरवरी 2026 अष्टमी को सुबह भक्तों के द्वारा मैया को सिरा पुरी का भोग लगाकर उदयपुरवाटी से सकरायधाम तक मैया रथ और ढोल नगाड़े के साथ भक्त नाचते गाते पैदल ध्वज यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें भजन गायकार राजवर्धन राठौड़, अहमदाबाद के द्वारा लाइव भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी तत्पशचात ध्वज मैया को अर्पित किए जाएंगे तथा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
समिति की कोर कमिटी ने बताया कि 24 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे से चंग धमाल का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें राजू तिवाड़ी एंड पार्टी, फतेहपुर के द्वारा राजस्थानी भजनों, धमाल की प्रस्तुति दी जाएगी तथा भक्तों के बीच रंग बिरंगे फूलों की होली भी खेली जाएगी। महोत्सव को लेकर सभी सुपर टीम सदस्य जोर शोर से तैयारियो को अंतिम रूप दे रहे है और इस वर्ष भी महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण महोत्सव मे भाग लेने के लिए सकरायधाम पधारेंगे।