बीकानेर में नाबालिग छात्रा की हत्या से रोष: मकराना में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Feb 26, 2026 - 18:40
 0
बीकानेर में नाबालिग छात्रा की हत्या से रोष: मकराना में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान के बीकानेर जिले में सेन समाज की एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना को लेकर प्रदेश भर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सेन समाज के प्रतिनिधियों और श्री नारायणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। ​ज्ञापन में समाज के अग्रणी संगठनों ने मांग की है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। समाज ने अपराधियों को फांसी की सजा देने की पुरजोर मांग उठाई है। उन्होंने मांग कि है कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए और उनके आवासों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कानून लागू किए जाएं।
​समाज प्रतिनिधियों ने बताया कि मृतका कक्षा आठवीं की छात्रा थी। वह घर से अपनी आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में दरिंदों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
​यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो सेन समाज पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। ​इस दौरान सेन समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, श्री नारायणी सेना के सदस्य और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है