जिला अग्रवाल महासभा का चुनाव संपन्न: सीए अतुल मित्तल लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुने गए जिलाध्यक्ष, पूरी कार्यकारिणी भी निर्विरोध निर्वाचित
भरतपुर (विष्णु मित्तल) जिला अग्रवाल महासभा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश गोयल सर्राफ संरक्षक अनुराग गर्ग, राजेश मित्तल एडवोकेट की देखरेख में हुए। जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर अतुल मित्तल सीए लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि जिला महामंत्री पद पर ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले, उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार तथा सदस्य पद पर डॉ.अशोक अग्रवाल, विशन गुप्ता, प्रीतेश गर्ग, सत्यव्रत आर्य, हेमन्त कुमार गर्ग, राजीव मित्तल एवं दीनदयाल गुप्ता भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश गोयल सर्राफ ने बताया कि जिला अग्रवाल महासभा भरतपुर-डीग की संयुक्त जिला कार्यकारिणी का चुनाव 19 मई को होना था,16 मई को अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष,प्रबन्ध कार्यकारिणी के सात सदस्य पद की नामांकन प्रक्रिया हुई। उन्होंने बताया कि 16 मई को ही सभी पदाधिकारी व सदस्य निर्विरोध चुने गए।
इस अवसर पर महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग गर्ग, शिक्षाविद् वासुदेव प्रसाद गुप्ता, अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपमहामंत्री मनोज जिन्दल बयाना के विजय अग्रवाल, नदबई के फूलचन्द गर्ग, उद्योगपति रामकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश सिंहल, नवरत्न गर्ग, विष्णु मित्तल, रामकिशोर गर्ग, व्यापार महासभा के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता, नरेन्द्र सिंघल, पवन गुप्ता, विनोद सिंघल सहित डीग, कामवन, पहाड़ी, ब्रजनगर, कुम्हेर, बयाना, हैलेना, नदबई, जनूथर, रारह, उच्चैन, कस्वाबाड़ी, भुसावर, वैर नदबई, जनूथर, रारह, उच्चैन, भुसावर, वैर, अस्तावन, सेवर, छोकरवाडा कला, खनुआ, जुरहरा सहित भरतपुर शहर की समस्त अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, महासभा के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


