फेसबुक पर खिलौना गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर को ईंट भट्टे से किया गिरफ्तार,2 मोबाइल और 3 सिम बरामद

Mar 14, 2026 - 08:41
Mar 14, 2026 - 10:24
 0
फेसबुक पर खिलौना गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर को ईंट भट्टे से किया गिरफ्तार,2 मोबाइल और 3 सिम बरामद

मालाखेड़ा / अलवर 

राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे 'साइबर संग्राम अभियान 2.0' के तहत मालाखेड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने खारेड़ा गांव में दबिश देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन और तीन फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

फेसबुक पर 'हौंडा-स्कूटर' का लालच देकर फंसाता था जाल

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इन्साफ खान (22), निवासी जाटोली (डीग) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में खारेड़ा स्थित एक ईंट भट्टे पर रह रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों की फैंसी खिलौना गाड़ियां (कार, बाइक और स्कूटर) बेचने का लुभावना विज्ञापन डालता था। जब कोई ग्राहक संपर्क करता, तो वह बुकिंग चार्ज, जीएसटी और इनकम टैक्स शुल्क के नाम पर झांसा देकर उनसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लेता था।

विशेष टीम ने दी दबिश

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कांबले शरण गोपीनाथ और एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका के निर्देशन में की गई। मालाखेड़ा थाना अधिकारी हरदयाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों (लोकेशन ट्रैक) के आधार पर खारेड़ा गांव में दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा।

इन अपराधों पर है पुलिस की पैनी नजर

एसपी सुधीर चौधरी के अनुसार, जिले में सेक्सटोर्शन, ओएलएक्स फ्रॉड, म्यूल अकाउंट (किराए के बैंक खाते) और फर्जी सिम के जरिए होने वाले अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान जारी है। पुलिस अब आरोपी इन्साफ खान से यह पूछताछ कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इस गिरोह में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है।

कार्रवाई करने वाली टीम: इस सफल ऑपरेशन में थानाधिकारी हरदयाल सिंह के साथ उपनिरीक्षक मुकेश चंद, कांस्टेबल सुरेश यादव, बालकिशन, रिंकूराम और राजेश यादव की अहम भूमिका रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................