खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता के लिए वॉकथॉन व मिलेट मेला का हुआ आयोजन

Mar 16, 2026 - 19:11
 0
खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता के लिए वॉकथॉन व मिलेट मेला का हुआ आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  खाद्य सुरक्षा एवं चिकित्सा विभाग द्वारा जिले में स्वस्थ खान-पान तथा मोटे अनाज (मिलेट) के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को वॉकथॉन एवं मिलेट मेले का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए स्वीकृत कार्यक्रम के अंतर्गत यह आयोजन किया गया । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार सुबह 8:30 बजे वॉकथॉन रैली का शुभारंभ जिला कलेक्टर कार्यालय खैरथल से  अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, हरसोली रोड परिसर तक पहुंची।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि रैली के पश्चात अस्पताल परिसर में मिलेट मेले का आयोजन किया गया । मेले में मोटे अनाज के पोषण महत्व, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खान-पान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। साथ ही  300 प्रतिभागियों को मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजन चखाए गए। जिसमें मूंग से बना सलाद, चनों का सलाद ,बाजरे की खिचड़ी और टिक्की छाछ जैसे चीजे परोसी गई तथा उन्हें बनाने की विधि की जानकारी भी दी गयी।
इस आयोजन का उद्देश्य आमजन को पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा मिलेट आधारित खाद्य पदार्थों के उपयोग को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ पूरणमल, अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ रुपेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी खैरथल डॉ नितिन, तिजारा नर्सिंग कॉलेज से मनोज यादव ,राजकुमार,मुकेश , मेडिकल स्टाफ से मनोज चौधरी ,अनिल यादव, मोहित चौधरी, प्रवीण कुमार, अमनप्रीत, सौरभ कुमार,अभिमन्यु, पवन सिंह, महिपाल सिंह, जतिन यादव और राकेश मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................