मौसम का 'डबल अटैक' 7 अप्रैल से आंधी और ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की चेतावनी
जयपुर (कमलेश जैन) राजस्थान में 6-7 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बिगड़ने. की संभावना, किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल को एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसका असर खासकर जोधपुर और बीकानेर संभाग में दोपहर बाद देखने को मिल सकता है।. इस दौरान फिर से तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम एक बार फिर बदल सकता है।
7 अप्रैल को इस पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे ज्यादा रहने की संभावना है। इस दिन जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज मेघगर्जन, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने किसानों के लिए जरूरी सलाह जारी की है। खुले में रखी फसलें, अनाज और कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखने या ढककर रखने को कहा गया है, ताकि बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान से बचा जा सके. 8 अप्रैल को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

