कमालपुर स्कूल का शानदार शत-प्रतिशत परिणाम, गांव में निकली प्रतिभाओं की गौरव रैली

Apr 6, 2026 - 18:19
 0
कमालपुर स्कूल का शानदार शत-प्रतिशत परिणाम, गांव में निकली प्रतिभाओं की गौरव रैली

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमालपुर ने इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 10 में कुल 20 विद्यार्थियों का नामांकन था, जिनमें से 18 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 2 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं कक्षा 12 में 14 विद्यार्थियों में से 12 ने प्रथम श्रेणी और 2 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की।
इस शानदार परिणाम के उपलक्ष्य में विद्यालय द्वारा प्रवेश उत्सव के तहत गांव कमालपुर एवं बलीन में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति नारों के साथ पूरे गांव में उत्साह का माहौल बनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजबल्लभ अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का विश्वास जताया। रैली में देवेंद्र कुमार मीणा शारीरिक शिक्षक विक्रम मीणा, दीपक देशवाल, कविता मीणा, हरभजन प्रजापत, विकास मीणा, मीनेष शर्मा, नीरज जैन, लोकेश कोली, लता शर्मा हरिराम योगी राजकुमार अवस्थी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................