हाउसहोल्ड सर्वे का तुतीय सघन अभियान: उप प्राचार्य महेंद्र सिंह मसारी ने किया निरीक्षण
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र में हाउसहोल्ड सर्वे का तीसरा सघन अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित टीम ने प्रभावी रूप से संचालित अभियान का निरीक्षण किया।
इस अभियान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तुसारी के उप प्राचार्य महेंद्र सिंह मसारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सर्वे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उप प्राचार्य महेंद्र सिंह मसारी ने ग्राम पंचायत रेटा, ग्राम पंचायत अर्रुवा, ग्राम पंचायत मसारी तथा नगर पालिका क्षेत्र कठूमर में कार्यरत हाउसहोल्ड सर्वेकर्ताओं की गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान सभी सर्वेकर्ता अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में फील्ड पर उपस्थित पाए गए।
उन्होंने सर्वे कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सर्वेकर्ता पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने सर्वेकर्ताओं को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करते हुए प्रत्येक परिवार का सही एवं सटीक विवरण दर्ज किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 3 से 18 वर्ष के बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन हेतु प्रवेशोत्सव सघन अभियान के तहत हाउसहोल्ड सर्वे का तीसरा चरण के तहत फील्ड में घर-घर जाकर सर्वे की गुणवत्ता की जांच की और सर्वे से किसी के वंचित न रहने को सुनिश्चित किया।

