लोकेश कुमार शर्मा को राजनीति विज्ञान में मिली पीएचडी की उपाधि
अलवर (दिनेश लेखी) लॉर्ड्स विश्वविद्यालय, चिकानी रोड, अलवर के शोधार्थी लोकेश कुमार शर्मा (निवासी खेरली रोड नगर, जिला डीग) को राजनीति विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
लोकेश कुमार शर्मा को यह उपाधि उनके शोध विषय “महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता और विकास: भरतपुर जिले के विशेष संदर्भ में (2000 से 2022)” पर उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रदान की गई। यह शोध कार्य समाज में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और जागरूकता को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।
उन्हें यह उपाधि प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार शर्मा, डीन, पॉलिटिकल साइंस विभाग, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ द्वारा प्रदान की गई। इस शोध कार्य को प्रोफेसर डॉ. रश्मि सोमवंशी के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने लोकेश कुमार शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

