पहाड़ी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 'ऑपरेशन एंटीवायरस 2.0' के तहत 2 साइबर ठग और डबल मर्डर का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Apr 10, 2026 - 19:40
 0
पहाड़ी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 'ऑपरेशन एंटीवायरस 2.0' के तहत 2 साइबर ठग और डबल मर्डर का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पहाड़ी (डीग)। जिला पुलिस अधीक्षक कंबले शरण गोपीनाथ के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने दो बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम दिया है। पुलिस ने डबल मर्डर मामले के 5 हजार के इनामी बदमाश सहित कुल तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

  • 1. इनामी बदमाश आमीन गिरफ्तार (डबल मर्डर प्रकरण): पहाड़ी थाना पुलिस ने पिछले 11 माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश आमीन पुत्र चांव खां (निवासी नांगल) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी बीबां बॉर्डर से भागने की फिराक में था, जिसे थाना अधिकारी योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब आधा किलोमीटर तक पीछा कर दबोच लिया। आरोपी डबल मर्डर और फायरिंग के संगीन मामले में वांछित था।
  • 2. ऑपरेशन एंटीवायरस 2.0: 2 साइबर ठग सलाखों के पीछे: साइबर अपराधों पर प्रहार करते हुए पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटीवायरस 2.0' के तहत दो शातिर ठग इकलाश पुत्र हसन और सोरिज पुत्र आसू (दोनों निवासी डांठेट) को गिरफ्तार किया है: आरोपियों के पास से दो फर्जी सिमकार्ड जब्त किए गए हैं।

ये दोनों ठग पिछले 4 माह से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर कठोल रोड पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बनाने और साइबर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपियों से क्षेत्र की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................