राष्ट्रीय स्तर पर चमका नूरपुर का लाल: लक्षय कुमार का माय भारत बजट क्वेश्चन 2026 के फाइनल में चयन

Apr 13, 2026 - 18:39
 0
राष्ट्रीय स्तर पर चमका नूरपुर का लाल: लक्षय कुमार का माय भारत बजट क्वेश्चन 2026 के फाइनल में चयन

12 लाख प्रतिभागियों में बनाई जगह, जयपुर में मुख्यमंत्री सहित शीर्ष नेतृत्व से करेंगे संवाद

कठूमर ( दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी युवा लक्षय कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए माय भारत बजट क्वेश्चन 2026 के फाइनल राउंड में स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से करीब 12 लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से चुनिंदा प्रतिभाओं में लक्षय कुमार का चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
यह भव्य कार्यक्रम 13 अप्रैल 2026 को जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल तथा मंत्री सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान चयनित प्रतिभागियों को शीर्ष नेतृत्व के साथ संवाद करने का अवसर भी मिलेगा।
लक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने “मानव पूंजी में निवेश: शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अपने प्रस्तुतीकरण में उन्होंने कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन के नए अवसर विकसित करने तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया।
लक्षय की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है और उम्मीद जताई है कि लक्षय आगे भी इसी तरह क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................