कृषि एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसान आईडी अनिवार्य, तहसीलदार ने पंजीकरण हेतु किया आह्वान

Apr 16, 2026 - 19:04
 0
कृषि एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसान आईडी अनिवार्य, तहसीलदार ने पंजीकरण हेतु किया आह्वान
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के निर्देशानुसार भरतपुर तहसीलदार अजय पारीक ने क्षेत्र के समस्त किसानों से किसान आईडी के लिये शीघ्र पंजीकरण कराने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि यह आईडी किसानों की एक डिजिटल पहचान है, जिसे कृषि योजनाओं का लाभ उठाने, सब्सिडी प्राप्त करने तथा फसल बीमा जैसी सेवाओं को पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से अनिवार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि किसान आईडी बनने के बाद किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही खाद, बीज एवं कृषि उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे पात्र किसानों के खातों में पारदर्शिता के साथ पहुंच सकेगी।
उन्होंने जानकारी दी कि पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। किसान अपने क्षेत्र के पटवारी अथवा नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आसानी से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पटवारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शिविर लगाकर किसानों का अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रत्येक पात्र किसान को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है, जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन तेज और पारदर्शी हो सके तथा किसानों को सीधा लाभ मिल सके।
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी के लिये किसान को आधार कार्ड, भूमि रिकॉर्ड (जमाबंदी/खसरा नंबर) एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से साथ लाना होगा। उन्होंने कहा कि किसान शीघ्र अपना पंजीकरण पूर्ण कराएं एवं अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्रीय पटवारी से संपर्क कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................