दंगल हमारी विरासत का अभिन्न अंग, इसे सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी- बेढम

Jan 16, 2026 - 14:00
 0
दंगल हमारी विरासत का अभिन्न अंग, इसे सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी- बेढम

डीग (नीरज जैन) कुश्ती केवल शारीरिक प्रदर्शन का नाम नहीं, बल्कि यह अनुशासन, धैर्य और चरित्र निर्माण की एक महत्वपूर्ण पद्धति है। यह विचार प्रदेश के गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री  जवाहर सिंह बेढ़म ने डीग जिले के बृजनगर विधानसभा क्षेत्र के गाँव खखावली में आयोजित ऐतिहासिक विशाल कुश्ती दंगल समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मंत्री  बेढ़म ने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों का परिचय लिया और हाथ मिलवाकर विधिवत रूप से दंगल का शुभारंभ किया।विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए गृहराज्य मंत्री बेढम ने कहा कि आधुनिकता के दौर में भी हमारे गांवों ने कुश्ती जैसी प्राचीन परंपरा को जीवित रखा है, यह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खखावली का यह दंगल हमारी सनातन संस्कृति और ग्रामीण जीवन की जीवंतता का प्रमाण है। जब एक युवा खेल के मैदान में उतरता है, तो वह केवल खेलता नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी का मान बढ़ाता है।
मंत्री बेढम ने आयोजक समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि दंगल जैसे आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। खेल की भावना आपसी भाईचारे को बढ़ाती है। इस अवसर पर मंत्री बेढम ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल संसाधनों के विस्तार हेतु निरंतर प्रयासरत है, ताकि हमारे ग्रामीण युवा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
विशिष्ट अतिथि  वरिष्ठ भाजपा नेता सतवीर कसाना ने  कहा कि दंगल केवल ताकत की परीक्षा नहीं, बल्कि यह हमारी ग्रामीण संस्कृति, अनुशासन और युवा चरित्र निर्माण की जीवंत पाठशाला है।उन्होंने कहा कि अखाड़ों से निकलने वाले युवा न केवल अपने गांव और जिले का नाम रोशन करते हैं, बल्कि समाज को नशामुक्त, अनुशासित और सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरणा देते हैं।
कसाना ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मोबाइल और नशे से दूरी बनाकर खेलों की ओर बढ़ें, क्योंकि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल आत्मविश्वास, संयम और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर सतवीर कसाना ने दंगल आयोजन समिति को अंतिम कुश्ती एवं आयोजन हेतु 2 लाख 51 हजार रुपये की राशि प्रदान कर पहलवानों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहलवान, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण दर्शक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................