स्टे के बावजूद बेटियों के हिस्से की सरसों की फसल चोरी से काट ले गए चाचा

Feb 18, 2024 - 16:40
 0
स्टे के बावजूद बेटियों के हिस्से की सरसों की फसल चोरी से काट ले गए चाचा

रामगढ़ (अलवर / राधेश्याम गेरा)  रामगढ थाना क्षेत्र के गुजरपुर गांव की मृतक रमेश की मौत हो जाने के बाद विरासत में मिली बेटियों के हिस्से जमीन को चाचा हड़पने के फिराक में। बेटियों द्वारा एसडीएम कोर्ट से स्टे लेने के बावजूद रात्रि में चोरी से सरसों की पकी फसल को काट ले जाने का मामला रामगढ थाने में दर्ज कराया गया है।
रामगढ़ थाना क्षेत्र की चौमा ग्राम पंचायत अंतर्गत गुजरपुर गांव के रमेश पुत्र नानका जाती माली की मौत हो चुकी है और मृतक रमेश का कोई पुत्र ना होने के कारण  मृतक रमेश के भाई दौलत और जयकिशन कब्ज़ा करना चाहते हैं। इसे लेकर मृतक रमेश की बेटियों ने एसडीएम रामगढ कोर्ट से स्थगन आदेश ले रखा है और सरसों की फसल बो रखी थी।जिसे आज रात्रि जमीन मृतक रमेश के भाई दौलत, जयकिशन और इनके परिवार की महिलाएं चोरी से काट ले गए और साथ ही खुले आम कहा कि स्टे के बावजूद सरसों की फसल काट लाए और जमीन भी लेकर रहेंगे। इस मामले में मृतक रमेश की पुत्री  सुषमा ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा मुलजिमानों के खिलाफ स्थगन आदेश की अवहेलना और जान-माल की सुरक्षा कराने को लेकर मामला दर्ज कराया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है