2 मई को खैरथल में आयोजित होगी जिला सैनी महासभा आम सदन की बैठक
खैरथल (हीरालाल भूरानी) जिला सैनी महासभा (रजि.) खैरथल - तिजारा द्वारा 2 मई 2026 शनिवार को सांय 5:00 बजे जय अंबे टेंट हाउस गीता कॉलोनी खैरथल पर आम सदन की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
महासभा के मीडिया प्रभारी श्याम सैनी ने बताया कि बैठक में आय - व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा तथा संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी योजनाओं , संगठन मजबूती व समाज हित से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
महासभा अध्यक्ष तेजराम सैनी ने आदेश जारी करते हुए महासभा के पदाधिकारियों , सदस्यों व जिले के सभी समाज बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है।


