जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना एवं जनभागीदारी बढ़ाने की अपील; 1 मई से प्रारंभ हुआ प्रथम चरण, नागरिकों से ऑनलाइन विवरण दर्ज करने का आग्रह

May 4, 2026 - 19:20
 0
जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना एवं जनभागीदारी बढ़ाने की अपील; 1 मई से प्रारंभ हुआ प्रथम चरण, नागरिकों से ऑनलाइन विवरण दर्ज करने का आग्रह
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उपखंड जनगणना अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, भरतपुर द्वारा जनगणना-2027 के अंतर्गत नागरिकों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु अपील जारी की गई है। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना को एक महत्वपूर्ण वैधानिक एवं राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए आमजन से इसमें सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
उपखंड अधिकारी भरतपुर भारती गुप्ता द्वारा अपील में बताया गया है कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण 1 मई 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जिसके अंतर्गत 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना की सुविधा ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वयं पोर्टल self.census.gov.in  पर जाकर अपने परिवार का विवरण दर्ज करें। इसके पश्चात 16 मई से 14 जून 2026 तक नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना कार्य करेंगे।
 इस दौरान परिवार से संबंधित 34 बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की जाएगी, जिसे पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, जिसके आंकड़ों के आधार पर योजनाओं का निर्माण, संसाधनों का आवंटन एवं नीतियों का निर्धारण किया जाता है। अतः यह आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराए। उन्होंने भरतपुर उपखंड के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना-2027 को सफल बनाया जा सके और जिले को अग्रणी स्थान दिलाया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................